6 मई 2026 को 11 प्रदेशों में तूफानी बारिश का अलर्ट, ये भ्भी बड़ी चेतावनी

On May 6, 2026, there was a severe rain alert in 11 states, including this one
 
 
 मौसम में कल बुधवार यानि 6 मई 2026 को बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक यूपी, बिहार समेत 11 राज्यों में भारी बरसात और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। लोगों को इस दौरान बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। इस दौरान 60 किलोमीटर से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। पूर्वी भारत में एक बार फिर से तूफानी बारिश कोहराम मचा सकती है। इसके साथ बिजली और वज्रपात गिरने की भी चेतावनी है।

वहीं, पहाड़ी राज्यों में निचले क्षोभमंडल स्तर पर पूर्वी उत्तर प्रदेश और दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर ऊपरी हवा का एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके अलावा दक्षिणी मध्य प्रदेश के मध्यवर्ती भागों के ऊपर ऊपरी हवा का एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 10 मई, 2026 से उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है।देश के 11 राज्यों में

इन प्रदेशों में होगी बरसात
मौसम विभाग के मुताबिक देश के 11 प्रदेशों में बरसात होगी। इनमें हरियाणा, यूपी, बिहार, दिल्ली, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में भारी बरसात-आंधी की चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में 6 मई को आंधी-बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं।


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ कश्मीर और आसपास के क्षेत्रों पर 3.1 किमी ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में बना हुआ है। हरियाणा और आसपास के इलाकों पर 1.5 किमी ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है।


दक्षिण-पूर्व राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में भी 1.5 किमी तक फैला चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के मध्य भागों पर 0.9 किमी ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। हरियाणा के इस परिसंचरण से दक्षिण-पश्चिम राजस्थान तक 1.5 किमी ऊंचाई पर एक ट्रफ रेखा फैली हुई है।


मौसम की संभावित गतिविधि
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटे को दौरान, 5 और 6 मई को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में गरज-चमक, तेज हवाओं और बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम बरसात संभव है।

अगले 3 से 4 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ सकता है।


उत्तराखंड में 5 से 8 मई के बीच इसी तरह की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। 5 और 6 मई को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश और आंधी-तूफान संभव है।


पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, असम के कुछ हिस्सों, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल और आंतरिक तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बरसात हो सकती है। आंतरिक ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश और विदर्भ के कुछ भागों में हल्की बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर मध्यम वर्षा संभव है। तटीय कर्नाटक और राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।