जेसीडी विद्यापीठ SIRSA में मातृ दिवस पर महिला कर्मियों का सम्मान एवं “एक पौधा मां के नाम” अभियान आयोजित

 
On Mother's Day, women employees were honored and a campaign "One Plant in the Name of Mother" was organized at JCD University
 
Mahendra india news, new delhi

शहीद भगत सिंह शाखा के सौजन्य से मातृ दिवस के पावन अवसर पर जेसीडी विद्यापीठ में महिला सफाई कर्मियों एवं महिला मालियों के सम्मान हेतु विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं को दूध, फ्रूट एवं रिफ्रेशमेंट वितरित कर उनके योगदान के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम में जेसीडी विद्यापीठ के महानिदेशक प्रोफेसर (डॉ.) जयप्रकाश मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने शाखा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ मिलकर महिला कर्मियों को सम्मानपूर्वक रिफ्रेशमेंट वितरित किया तथा उनसे आत्मीय संवाद भी किया। इस अवसर पर “एक पौधा मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण भी किया गया, जिसके माध्यम से मातृत्व, प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

अपने संबोधन में प्रोफेसर (डॉ.) जयप्रकाश ने कहा कि मातृ शक्ति समाज की सबसे बड़ी प्रेरणा है। महिलाएं अपने परिश्रम, त्याग एवं समर्पण से परिवार और समाज को सशक्त बनाती हैं। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मी एवं माली जैसे कर्मठ कर्मचारी संस्थान की व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनका सम्मान करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। उन्होंने भारत विकास परिषद द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में संवेदनशीलता, सेवा एवं सम्मान की भावना को बढ़ावा देते हैं।

शाखा के अध्यक्ष श्री रामप्रकाश शर्मा ने कहा कि भारत विकास परिषद सदैव सेवा, संस्कार एवं समर्पण के मूल्यों को लेकर समाजहित में कार्य करती रही है। मातृ दिवस पर महिला कर्मियों का सम्मान करना केवल एक औपचारिकता नहीं बल्कि उनके अथक परिश्रम के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि परिषद भविष्य में भी समाज के विभिन्न वर्गों के लिए इसी प्रकार के सेवा एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने भी महिला कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें मातृ दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का वातावरण आत्मीयता, सम्मान एवं सेवा भावना से ओत-प्रोत रहा।

इस अवसर पर इस अवसर पर श्री श्याम लाल सचदेवा, श्री राम स्वरूप मेहता, डॉ. ओम प्रकाश मेहता, श्री अमित शर्मा, श्री रामचंद्र चावला, डॉ. गौरव खुराना, श्री अश्विनी कुमार, श्री विनोद कुमार जग्गा, श्रीमती शशि सचदेवा, श्री मति कोमल खुराना , श्री गुरनाम सिंह, डॉ. श्रेय शर्मा, श्री अविनाश कांत शर्मा, श्री रूपेश जिंदल, श्री विकास मेहता, श्री तरुण गुप्ता  शाखा के अनेक पदाधिकारी, सदस्यगण एवं जेसीडी विद्यापीठ परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।