आज हरियाणा, राजस्थान, पंजाब समेत 12 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, ये भी चेतावनी
mahendra india news, new delhi
मौसम में पिछले कई दिनों से बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम में 25 अप्रैल को भी बदलाव देखने को मिलेगा। पूर्वोत्तर भारत में 12 प्रदेशों के लिए भारत मौसम विभाग ने भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 25 से 28 अप्रैल के बीच तेज हवाओं के साथ गरज-चमक की संभावना व्यक्त की है। झारखंड में 26 अप्रैल को ओलावृष्टि की भी संभावना है। वहीं पूर्वोत्तर भारत में कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में इस सप्ताह व्यापक बारिश का पूर्वानुमान है। कुछ स्थानों पर भारी बरसात और तेज तूफान भी आ सकते हैं।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल की पश्चिमी हवाओं में ट्रफ के रूप में सक्रिय है, जिसकी धुरी लगभग 5.8 किमी ऊंचाई पर 58ए पूर्व देशांतर के आसपास, 32ए उत्तर अक्षांश के उत्तर में स्थित है।
एक ट्रफ पूर्वी विदर्भ से लेकर कोमोरिन क्षेत्र तक तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु से होते हुए 0.9 किमी ऊंचाई पर फैला हुआ है। तटीय तमिलनाडु के ऊपर 1.5 किमी ऊंचाई पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में 0.9 किमी ऊंचाई पर सक्रिय है।
पूर्वोत्तर बांग्लादेश के ऊपर भी एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। एक ट्रफ पूर्वोत्तर बांग्लादेश से लेकर उत्तर आंतरिक ओडिशा तक गंगीय पश्चिम बंगाल और दक्षिण-पूर्व झारखंड से गुजरते हुए निचले स्तरों पर फैला हुआ है। दक्षिण मध्य मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में 1.5 से 5.8 किमी ऊंचाई के बीच एक प्रति-चक्रवात बना हुआ है।
मौसम की संभावित गतिविधि
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश और केरल में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।
उत्तर-पश्चिम राजस्थान, पश्चिमी पंजाब और पश्चिम हरियाणा में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। 25 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बरसात और गरज-चमक की गतिविधियां संभव हैं।
नौतपा, आज से नौतपा की होगी शुरूआत, नौतपा के इन 9 दिनों में किन बातों क ा रखें ध्यान
हर साल नौतपा का इंतजार रहता है। नौतपा का इंतजार आज शनिवार यानि 25 अप्रैल से पूरा होने वाला है। ज्योतिषचार्य पंडित लालचंद शर्मा ने बताया कि ज्येष्ठ मास में जब सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में इंट्री करते हैं, तब शुरू होती है नौतपा की वह अवधि, जिसे वर्ष के सबसे गर्म और प्रभावशाली दिनों में गिना जाता है।
बता दें कि इस दौरान इन नौ दिनों में सूर्य की तपिश अपने चरम पर होती है, जिससे तापमान तेजी से बढ़ता है और लू का असर भी ज्यादा महसूस होता है। ज्योतिष और परंपरा दोनों ही दृष्टिकोण से यह वक्त विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इसे प्रकृति के संतुलन और आने वाले मौसम से भी जोड़ा जाता है। ऐसे में इस अवधि के दौरान कुछ सावधानियां बरतें और सूर्य देव से जुड़े उपाय करना फायदा माना जाता है।
नौतपा कब से शुरू होगा
आपको बता देंं कि नौतपा 2026 में 25 मई से मानी जा रही है, जो 2 जून तक जारी रहेगा। इस दौरान करीबन 9 से 10 दिनों तक भँयकर गर्मी और तेज धूप का असर देखने को मिलता है, जिसे वर्षा ऋतु के आगमन का संकेत भी माना जाता है। परंपरागत मान्यताओं के अनुसार ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष में जब सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तब नौतपा की शुरुआत होती है। ऐसा माना जाता है कि इस अवधि में यदि तीव्र गर्मी बनी रहती है, तो यह आगे अच्छी वर्षा और मानसून के शुभ संकेत देती है।
नौतपा के दौरान क्या करें
ज्योतिषचार्य पंडित लालचंद शर्मा ने बताया कि सनातन परंपरा में नौतपा का समय अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।
इस अवधि में सूर्यदेव की ऊर्जा अपने चरम पर होती है।
इसे सकारात्मक साधना व सेहत सुधार के लिए शुभ मौका माना जाता है।
इस दौरान प्रात:काल जल्दी उठकर स्नान करें, इसके बाद सूर्य देव को अर्घ्य देना और उनके मंत्रों का जाप करना विशेष रूप से फलदायी माना जाता है।
इससे कुंडली में सूयख्खर्् की स्थिति मजबूत होगी है और मानसिक-शारीरिक ऊर्जा में बढ़ोतरी होती है।
इसके साथ ही नौतपा के दिनों में परोपकार और दान का विशेष महत्व बताया गया है।
इस अवधि में प्याऊ लगाना, जल, शरबत, सत्तू, मिट्टी के घड़े, छाते, सूती वस्त्र, हाथ के पंखे तथा मौसमी फलों का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है।
ऐसा करने से न केवल पुण्य की प्राप्ति होती है, बल्कि गर्मी के प्रभाव को कम करने और समाज की सेवा करने का भी मौका मिलता है।