हरियाणा के 60 साल पूरे होने पर CM नायब सैनी ने दी प्रदेशवासियों को बधाई, बोले- सभी के योगदान से बना आधुनिक हरियाणा
MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
HARYANA के गठन के 60 साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने हरियाणा के गठन के लिए संघर्ष करने वाले महानुभावों और प्रदेश को विकास की राह पर आगे बढ़ाने वाले सभी लोगों के योगदान को याद किया।
HARYANA CM नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज का दिन उन सभी महानुभावों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है, जिन्होंने हरियाणा के गठन के लिए संघर्ष किया और आधुनिक हरियाणा के निर्माण के लिए कठिन परिश्रम किया।
उन्होंने कहा कि वर्ष 1966 में जब HARYANA एक अलग प्रदेश के रूप में अस्तित्व में आया था, उस समय यह क्षेत्र काफी पिछड़ा हुआ था। लेकिन प्रदेश के अन्नदाता किसानों, मेहनतकश मजदूरों, कर्मठ उद्योगपतियों और व्यापारियों तथा धाकड़ खिलाड़ियों के अथक प्रयासों और योगदान से हरियाणा ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हरियाणा की पहचान एक आधुनिक और विकसित प्रदेश के रूप में बनी है। इसके निर्माण और तरक्की में समाज के प्रत्येक वर्ग का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।