नवरात्री मेले के अवसर पर बिलासपुर-भगत की कोठी-बिलासपुर एवं बिलासपुर-बीकानेर-बिलासपुर रेलसेवा का डोंगरगढ स्टेशन पर अस्थाई ठहराव
mahendra india news, new delhi
रेलवे द्वारा नवरात्री मेले के अवसर पर मॉ बम्लेश्वरी मन्दिर में अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा बिलासपुर-भगत की कोठी-बिलासपुर एवं बिलासपुर-बीकानेर-बिलासपुर रेलसेवा का डोंगरगढ स्टेशन पर अस्थाई ठहराव दिया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार:-
1. गाडी संख्या 20843, बिलासपुर-भगत की कोठी एक्सप्रेस दिनांक 19.03.26 से 27.03.26 तक डोंगरगढ स्टेशन पर 21.56 बजे आगमन एवं 21.58 बजे प्रस्थान करेगी इसी प्रकार गाडी संख्या 20844, भगत की कोठी-बिलासपुर एक्सप्रेस दिनांक 19.03.26 से 27.03.26 तक डोंगरगढ स्टेशन पर 05.40 बजे आगमन एवं 05.42 बजे प्रस्थान करेगी।
2. गाडी संख्या 20845, बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस दिनांक 19.03.26 से 27.03.26 तक डोंगरगढ स्टेशन पर 21.56 बजे आगमन एवं 21.58 बजे प्रस्थान करेगी इसी प्रकार गाडी संख्या 20846, बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस दिनांक 19.03.26 से 27.03.26 तक डोंगरगढ स्टेशन पर 05.40 बजे आगमन एवं 05.42 बजे प्रस्थान करेगी।