18वें श्री श्याम महोत्सव के तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने लगाई श्री श्याम भजन गंगा में डूबकी
mahendra india news, new delhi
सिरसा। रानियां रोड स्थित श्री खाटू श्याम धाम में श्री श्याम परिवार ट्रस्ट द्वारा मनाए जा रहे 18वें स्थापना महोत्सव के तीसरे दिन बुधवार सांय को श्री श्याम मंडपम में श्री श्याम भजन गंगा आयोजित की गई। बाबा के दरबार को सुंदर तरीके से विद्युत लडिय़ों व फूलों से सजाया गया। इस मौके पर कलकता से लाए गए फूलों व ड्राईफू्रट से बाबा का अलौकिक दरबार सजाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर के पुजारी रामशरण गौतम, उमेश गर्ग व विजेंद्र ने अखंड ज्योत से ट्रस्ट पदाधिकारी भारत भूषण गुप्ता-मीना गुप्ता सपरिवार से करवाया। इस मौके पर जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला ने भी कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज करवाई। डबवाली से महर्षि लालजी की अध्यक्षता में रात्रि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
शहनाई वादन से सभी भक्तों का स्वागत किया गया। भक्तों पर इत्र की वर्षा की गई। श्री श्याम भजन गंगा का आगाज श्याम सुंदर गुप्ता, राकेश वत्स व मनदीप व अन्य सदस्यों द्वारा अपने मुखारबिंद से गणेश वंदना से किया गया। इसके बाद हनुमान जी व श्याम बाबा के अनेक भजनों की प्रस्तुति दी। मंदिर के प्रवक्ता दिपेश गोयल ने बताया कि कार्यक्रम में दिल्ली प्रिया प्राची ठाकुर जी ने अपनी मधुर वाणी से राम के गीत सुनाते चलो-सोते हुओं को जगाते चलो, प्रभु प्रेम बनाए रखना, चरणों से लगाए रखना, एक आश तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरा ही भरोसा है, तेरा ही सहारा है, क्यूं घबराऊं में, मेरा तो श्याम से नाता है, दिल पर तेरी कन्हैया, तस्वीर बना ली है, सब कुछ सरकार तुम्ही से है, आजा मेरे कन्हैया बिन माझी के सहारे, डुबेगी मेरी नैया आजा मेरे कन्हैया, तेरे रस्ते के मुसाफिर हंै प्रभु, थाम लो दामन हमारा हे प्रभु, तेरे रस्ते के मुसाफिर हंै प्रभु, बाबा तेरी कृपा से सांसें मेरी चलती है, सांसें मेरी चलती है बाबा तेरी कृपा से सांसे मेरी चलती है...आदि भजनों का गुणगान किया,
जिसपर भक्तजन रातभर झूमते रहे। वहीं कलकता से पधारे शुभम रूपम ने अपनी मधुर वाणी से तेरा सगला काज बणासी, बाबो आसी, आसी-आसी, तेरा सिंहासन क्यों हिल रहा है, क्या कोई अर्जी लगा रहा है, सेवा लेवे सेवकिये सुए यो मिजाजी श्याम, सांवरो भगता को, जो बाबा को सजाते हैं उनको बाबा सजाते हैं, कृष्ण मुरारी, नैया कर दो पार, जयकारा-जयकारा श्याम धणी का जयकारा, तेरे बिना श्याम हमारा नहीं कोई रे, डोरी खींचकर राखी ज्यो यह बाबा को निशान, पैदल चालनियां के सागे चालै बाबो श्याम, मंदिर में बड़ग्यो, होली खेलन से डरग्यो सांवरो, म्हारा खाटू का राजा रे...से भक्तों को खूब रिझाया। श्याम धमाल पर भी श्याम श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। मंदिर कमेटी की ओर से डा. अजय सिंह चौटाला, लालजी महर्षि व कार्यक्रम में सहयोग करने वाले ट्रस्टियों को स्मृति चिन्ह व शॉल ओढाकर सम्मानित किया।
इस दौरान देर रात्रि को बाबा को छप्पन भोग लगाया गया। अलसुबह आरती के बाद छप्पन भोग का प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरित किया गया। इस मौके पर संजीव गुप्ता, सुमित नुहियांवाली, रामकिशन तंवर, राकेश वत्स, राजकुमार बागला, सरदार मनदीप सिंह, प्रदीप रातुसरिया, राजेश बांसल, अनिल बांसल, शिवरत्न, भीम शर्मा, गोविंद शर्मा, कपिल शर्मा, अश्विनी ढिल्लों, मुकेश केजरीवाल, टीनू रातुसरिया, मोहित महेश्वरी, हर्ष, सुमित चौधरी, अरविंद रातुसरिया, शुभम ग्रोवर, राजन सिंगला, रुपेश मेहता, विक्रांत गुप्ता, रामकिशन तंवर, पवन बागला, मोहित अरोड़ा, मोनू सेठी, सन्नी चावला, हन्नी धमीजा, गोविंद रातुसरिया, सज्जन केडिया, मोनू मुंदड़ा, निखिल गुंबर, हैप्पी, सोनू सरदाना, मीतू, राजेश बंसल,
लोकेश डाबरा, लवली नागपाल, रमेश जायसवाल, अंकुश जिंदल, दीवांश गुप्ता, संतोष रातुसरिया, वैशाली रातुसरिया, सरोज अग्रवाल, रेखा रातुसरिया, पूनम रातुसरिया, सुनीता गुप्ता, रमनीत कौर, बिमला शर्मा, कविता शर्मा, सोनू शर्मा, सरोज बाला, ललिता शर्मा, ममता बागला, चंचल धमीजा, सुषमा मुंदड़ा, सिंह, किरण, साक्षी गुंबर, मोनिका रातुसरिया, सरोज बांसल, जीता जैन, दिव्या चावला, ममता तंवर, सुमन मोंगा, ममता रानी सोढ़ी, आकाश गुप्ता, संदीप कंबोज, राजन सिंगला, अभिषेक गुप्ता, रूपेश मेहता, अंकुर गुप्ता, आयुष गुप्ता, गौरव मित्त्तल, अमित गोयल, योगेश जैन, गौरव खजांची, तरूण बांसल, योगेश तायल, समीर गोयल सहित अन्य श्याम भक्त उपस्थित थे।