शहीद हुए होमगार्ड के जवानों के परिवार के एक सदस्य को मिले सरकारी नौकरी: रघुबीर सिंह/चंद्रपाल
mahendra india news, new delhi
सिरसा। ऑल इंडिया होमगार्ड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह दहिया व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रपाल तंवर ने संयुक्त रूप हरियाणा के महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी, हरियाणा के मुख्य सचिव से मांग की कि जितने भी होमगार्ड जवान शहीद हुए हैं, या किसी कारणवश मौत के आगोश में चले गए हैं, उनके परिवार के किसी भी सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
चंद्रपाल तंवर ने बताया कि फतेहाबाद से जवान गुरसेवक सिंह और गुरुग्राम से नीरज मेवात दंगों के दौरान शहीद हुए। इसी प्रकार गुरदीप पंचकूला, झारखण्ड में हरियाणा के अन्य जिलों से काफी होमगार्ड जवान मौत के आगोश में चले गए, जिनमें सुरेंद्र, सुशील, संदीप, रामचरण, गुरदीप, अजमेर, विजेंद्र कुमार, अनिल, सुदर्शन कुमार, बलवान, नरेश कुमार, रमेश, रविंद्र, टेकराम, सुनील, सूरजमल, रोहतास, अजय, अमित, राजकुमार, सुरेश, मनजीत, विक्की, नीरज, नवीन, वजीर, रघुवीर आदि ऐसे जवान हैं, जो अपने पीछे पूरा परिवार छोडक़र गए हैं
और परिवारों को आर्थिक सहायता की आवश्यकता है। महामहिम राज्यपाल प्रो. असीम घोष, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, मुख्य सचिव हरियाणा से नम्र निवेदन है कि इन होमगार्ड जवानों के परिवारों के परिजनों में से किसी एक को सरकारी नौकरी दी जाए, ताकि उनके परिवार का पालन पोषण ठीक प्रकार से हो सके।