“एक पेड़ माँ के नाम”मदर्स डे पर संत कबीर इंटरनेशनल स्कूल में संस्कारों, मातृ सम्मान और नैतिक मूल्यों का संदेश
“One Tree in the Name of Mother” Message of Sanskars, Mother's Respect and Moral Values on Mother's Day at Sant Kabir International School
mahndra india news
Sant Kabir International School में मदर्स डे बड़े हर्षोल्लास और भावनात्मक माहौल के साथ मनाया गया। विद्यालय द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों ने अपनी माताओं के सम्मान में पौधे लगाए और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर बच्चों ने स्कूल एवं घर पर अनेक गतिविधियों में भाग लिया। विद्यार्थियों ने माँ के सम्मान में पोस्टर बनाए, गीत गाए, डांस प्रस्तुत किए, कविता व भाषण सुनाए तथा अंग्रेज़ी में माँ के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
अभिभावकों ने भी मदर्स डे गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। घरों से बच्चों की ऐसी सुंदर तस्वीरें भेजी गईं जिनमें बच्चे अपनी माताओं के पैर छूकर आशीर्वाद लेते हुए, घर के कामों में हाथ बंटाते हुए, माँ के साथ खेल खेलते हुए तथा पौधे लगाते हुए दिखाई दिए। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को अच्छे संस्कार, माता-पिता का सम्मान, सेवा भावना और परिवार के महत्व को समझाया गया।
विद्यालय की वाइस प्रिंसिपल Riya Phutela ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें हमेशा अपने संस्कारों पर चलना चाहिए, माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान करना चाहिए तथा प्रतिदिन उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेना चाहिए। उन्होंने बच्चों को अनुशासन, नैतिक मूल्यों और अच्छे व्यवहार को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।
विद्यालय प्रबंधन की ओर से भी बच्चों को यह संदेश दिया गया कि वे कोई ऐसा कार्य न करें जिससे माता-पिता और विद्यालय का नाम झुके। सभी विद्यार्थियों ने अच्छे संस्कारों के साथ जीवन जीने और समाज के लिए आदर्श बनने का संकल्प लिया।
पूरे कार्यक्रम में मातृ सम्मान, भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों की सुंदर झलक देखने को मिली।