हरियाणा प्रदेश में टली शिक्षकों की ऑनलाइन तबादला प्रक्रिया, शिक्षा विभाग ने संशोधित कार्यक्रम जारी; यह है नई तिथि 

 

mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में शिक्षा विभाग से हैं। विभाग ने साल 2026 की ऑनलाइन शिक्षक तबादला प्रक्रिया के लिए डेटा सत्यापन और प्रमाणीकरण का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। आपको बता दें कि पहले यह प्रक्रिया 1 अगस्त से 31 अगस्त तक प्रस्तावित थी, लेकिन अब इसे 11 अगस्त से 9 सितंबर तक निर्धारित कर दिया गया है। इस संबंध में प्रधान सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग ने हरियाणा प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।


बता दें कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार शिक्षक 11 से 17 अगस्त तक एमआईएस पोर्टल पर अपनी व्यक्तिगत और सेवा संबंधी जानकारी अपडेट एवं सत्यापित करेंगे। जबकि 18 अगस्त-19 अगस्त को सभी अध्यापकोंं का स्कोर और कार्यकाल प्रकाशित होगा। अध्यापक 20 से 24 अगस्त तक दावा या आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।

इसके बाद जिला स्तरीय समिति 25 अगस्त से 31 अगस्त तक दावों और आपत्तियों का निस्तारण करेगी तथा 1 सितंबर को फैसले प्रकाशित किए जाएंगे। इसके बाद 2 सितंबर से 4 सितंबर तक राज्य स्तरीय समिति के समक्ष अपील की जा सकेगी। राज्य स्तरीय समिति 5 सिंतबर से 7 सितंबर तक निर्णय लेगी और 8 सितंबर से 9 सितंबर को स्कोर व कार्यकाल की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।

आपको बता दें कि शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि 10 अगस्त 2026 को पात्रता की कटऑफ तिथि माना जाएगा। इसी के साथ ही, दंपती (कपल) मामले के अंक लेने के लिए अंडरटेकिंग का प्रारूप भी जारी किया गया है। सभी राजकीय स्कूलों के प्रधानाचार्यों, मुख्याध्यापकों और अध्यापकों को शिक्षक तबादला नीति-2026 के मुताबिक एमआईएस पोर्टल पर समयबद्ध तरीके से डेटा अपडेट और सत्यापित करने के आर्देश दिए गये हैं।