HARYANA में बादशाह की गिरफ्तारी के आदेशः महिला आयोग अध्यक्ष बोली.....

 
Mahendra india news, new delhi
Order for Badshah's arrest in Haryana: Women's Commission Chairperson said

Haryana में बादशाह की गिरफ्तारी के आदेशः महिला आयोग अध्यक्ष बोलीं-पंचकूला-पानीपत SP पासपोर्ट जब्त करें; टटीरी सॉन्ग विवाद में पेश नहीं हुए सिंगर, यह कार्रवाई उनके नए हरियाणवी गाने 'टटीरी' में कथित आपत्तिजनक और अश्लील बोलों तथा वीडियो को लेकर उठे विवाद के चलते हुई है।

टटीरी सॉन्ग विवाद को लेकर हरियाणा महिला आयोग (Haryana Women Commission)ने बॉलीवुड सिंगर-रैपर बादशाह को गिरफ्तार करने का आदेश दिए। बादशाह शुक्रवार को समन पर पानीपत में पेश नहीं हुए। उनके वकीलों ने दलील दी कि किसी प्रोफेशनल कमिटमेंट में व्यस्त होने की वजह से बादशाह नहीं आ सके। आयोग से आगे का टाइम मांगा गया।

इस पर Haryana Women Commission की अध्यक्ष रेनू भाटिया नाराज हो गईं। उन्होंने चेतावनी दी बादशाह अगर 3 बजे तक पेश नहीं हुए तो उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा। 3 बजे तक बादशाह के वकील फिर पहुंचे और समय मांगा।

इस पर Haryana Women Commission  की अध्यक्ष ने SP पंचकूला और पानीपत को बादशाह की गिरफ्तारी और पासपोर्ट जब्ती के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बादशाह देश छोड़कर न जाए। महिलाओं और बेटियों को बचाने के लिए अब आयोग लठ मारने आगे आया है।

टटीरी सॉन्ग के आपत्तिजनक लिरिक्स और लड़कियों के शॉट्स को लेकर महिला आयोग ने उन्हें 6 मार्च 2026 को नोटिस भेजकर पानीपत SP ऑफिस में पेश होने के लिए कहा था। हालांकि बादशाह के वकील ने सिक्योरिटी रीजन का हवाला देते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पक्ष रखने की परमिशन मांगी थी