हमारा संविधान लोकतंत्र का पावन ग्रंथ है, इस संविधान में भारत की आत्मा बसती है

 

mahendra inida news, new delhi
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा के कुलपति प्रोफेसर विजय कुमार  ने विश्वविद्यालय के सभी कर्मचारियों और विद्यार्थियों को 77  वें गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने इस अवसर पर परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके उपरांत प्रोफेसर विजय कुमार  ने युवा कल्याण निदेशालय द्वारा विकसित भारत अभियान के तहत आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और सभागार में उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्ष 1950 में आज ही के दिन हमारा संविधान लागू हुआ और भारत विश्व का सबसे बड़ा गणतंत्र बना। हमारा संविधान लोकतंत्र का पावन ग्रंथ है, इस संविधान में भारत की आत्मा बसती है।


उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के सभी कर्मचारी यदि साथ मिलकर चलते है और प्रगति के नए आयाम स्थापित करते है तो ऐसा करके कही न कही राष्ट्र विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते है। कुलपति ने कहा कि संविधान में उपलब्ध प्रकथन को वास्तविक रूप प्रदान कर सही मायने में राष्ट्र  का विकास सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सम्पन्नता के अंदर आर्थिक पक्ष के साथ-साथ सांस्कृतिक, सामाजिक, लोकतांत्रिक पक्ष भी सम्मोहित होते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि  विश्वविद्यालय के सभी कर्मचारी विश्वविद्यालय विकास में अपना योगदान दे रहे हैं और साथ की साथ एक्सटेंशन एक्टिविटी के तहत समाज हित के कार्यों में भी अहम योगदान दे रहे हैं। कलाकारों द्वारा देशभक्ति के ओत प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गए।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के  कुलसचिव डॉ सुनील कुमार ने कहा  की सी डी एल यू  कुलगुरु प्रोफेसर विजय कुमार के दिशा निर्देशन में प्रगति के नित नये आयाम स्थापित कर रही है।   युवा कल्याण निदेशक डॉ मंजू नेहरा  ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा कल्चरल कॉर्डिनेटर प्रोफेसर रणजीत कौर  द्वारा सभी का धन्यवाद किया गया।  डीन अकादमिक प्रोफेसर सुशील कुमार  , परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर राजकुमार सलार, कुलपति के तकनीकी सलाहकार प्रोफेसर पंकज शर्मा  द्वारा युवा कलाकारों तथा महाविधालयों के प्रिंसिपल्स तथा कल्चरल कॉर्डिनटर्स  को सम्मानित भी किया गया। विभिन्न संकायों के अधिष्ठाता, अध्यक्ष, गैर शिक्षक कर्मचारियों सहित विद्यार्थी उपस्थित थे। मंच का संचालन डॉ टिम्सी मेहता  द्वारा किया गया।
 


 गणतंत्र दिवस पर शहीद भगत सिंह स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में   चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा के डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रोफेसर राजकुमार तथा युवा कल्याण निदेशक डॉ मंजू नेहरा को समारोह के मुख्य अतिथि हरियाणा के उद्योग, वाणिज्य, पर्यावरण, कौशल विकास  मंत्री श्री विपुल गोयल द्वारा सम्मानित किया गया। इस समारोह में सी डी एल यू  की झाँखी तथा ए न सी सी कैडेट्स की  परेड़ तीसरे स्थान पर रही।