हरियाणा प्रदेश में 23 जिलों में से महिला डीसी के हाथों में सात जिलों की कमान, लिस्ट में इन अधिकारियों के नाम
हरियाणा प्रदेश की सरकार बेटियों को आगे लेकर आने के लिए हर कदम पर कार्य कर रही है। प्रदेश के अंदर 7 जिलों की कमान महिला अधिकारियों के पास में हैं। प्रदेश के 23 जिलों में से 7 जिलों की बागडोर महिला उपायुक्तों के हाथ में है। 4 जिलों में हरियाणा सिविल सर्विस (एचसीएस) से पदोन्नत होकर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) में आए अधिकारियों को उपायुक्त बनाया गया है, जबकि 3 जिलों में गैर एचसीएस कोटे से आइएएस बने अधिकारियों को उपायुक्त पद पर लगाया गया है।
हरियाणा प्रदेश के अंदर प्रशासनिक फेरबदल में 2013 बैच की आइएएस मनदीप कौर को चरखी दादरी और 2017 बैच की डॉ. वैशाली शर्मा को जींद की डीसी बनाया गया है। इससे पहले 18 मई को 2018 बैच की आइएएस अधिकारी वर्षा खंगवाल को झज्जर की डीसी लगाया गया था।
आपको बता दें कि यमुनानगर में 2015 बैच की प्रीति, सोनीपत में 2015 बैच की नेहा सिंह, कैथल में 2018 बैच की अपराजिता और महेंद्रगढ़(नारनौल) में 2018 बैच की अनुपमा अंजलि पहले से डीसी के रूप में सेवाएं दे रही हैं। इन 7 महिला डीसी में से मनदीप कौर और वर्षा खंगवाल एचसीएस से पदोन्नत होकर आइएएस बनी हैं।