योगासन चैंपियनशिप में शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल व कॉलेज की खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन,13 स्वर्ण सहित जीते 18 पदक

 

MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
शहीद भगत सिंह खेल परिसर में आयोजित छठी जिला स्तरीय योगासन चैंपियनशिप में शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल व कॉलेज की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 18 पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों ने 13 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर स्कूल व कॉलेज की 12 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

सब-जूनियर वर्ग में स्नेहा लाठर ने एक स्वर्ण और एक कांस्य, वसुंधरा ने एक स्वर्ण, रीना ने दो स्वर्ण तथा रूहप्रीत ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता। सिमरन व खुशी ने प्रतियोगिता में प्रतिभागिता की। जूनियर वर्ग में कायना नारंग ने एक स्वर्ण, आरजू ने एक स्वर्ण, कर्मदीप ने दो स्वर्ण, सिमरनदीप ने एक कांस्य और जसप्रीत ने एक स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं गुरलीन और यशमीन ने प्रतियोगिता में भाग लिया।

सीनियर वर्ग में जीएफबी दिलप्रीत इन्सां ने एक स्वर्ण और एक रजत, निशा रानी ने एक स्वर्ण तथा मनप्रीत कौर ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता। सिमरन ने प्रतियोगिता में प्रतिभागिता की। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. शीला पूनिया इन्सां, कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. गीता मोंगा इन्सां और डॉ. रिशू तोमर ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन आशीर्वाद और समय-समय पर उनके द्वारा बताई गई खेल तकनीकों को दिया।