SIRSA जिला योगासन खेल प्रतियोगिता में संत कबीर इंटरनेशनल स्कूल नाथूसरी चौपटा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
Mahendra india news, new delhi
नाथूसरी चौपटा, सिरसा। जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन, सिरसा द्वारा आयोजित जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में योगा नर्सरी, संत कबीर इंटरनेशनल स्कूल, नाथूसरी चौपटा एवं संस्कार योग केंद्र, कागदाना के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अनेक पदक अपने नाम किए तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर विद्यालय, योग केंद्र एवं जिले का गौरव बढ़ाया।
प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विजेता खिलाड़ी इस प्रकार हैं—
8–10 वर्ष (बालिका):
शानवी – तृतीय, मानवी – चतुर्थ
8–10 वर्ष (बालक):
रोहित – द्वितीय
10–12 वर्ष (बालिका):
रिया – द्वितीय, वसुधा – द्वितीय
10–12 वर्ष (बालक):
नितिन – प्रथम, शुभम – तृतीय
12–14 वर्ष (बालक):
चवन – प्रथम, रोहित – द्वितीय, चंदन – तृतीय
14–16 वर्ष (बालिका):
रुखसाना – द्वितीय
14–16 वर्ष (बालक):
मोहित – प्रथम, भानु – द्वितीय
16–18 वर्ष (बालिका):
पूजा – द्वितीय, सरीना – द्वितीय
16–18 वर्ष (बालक):
गौरव – द्वितीय, मुकेश – तृतीय
18–21 वर्ष (बालक):
अंकित – द्वितीय
21–25 वर्ष (बालिका):
ममता – द्वितीय
इस अवसर पर संत कबीर इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य योगा कोच ममता जाखड़l , तथा संस्कार योग केंद्र, कागदाना के संचालक श्री हरजीराम ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि इन खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, योग केंद्र तथा सिरसा जिले का नाम प्रदेशभर में रोशन करेंगे।
विद्यालय के वाईस प्रिंसिपल रिया फुटेला ने सभी विजेता एवं चयनित खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।