सिरसा जिला की मंडियों में 6 लाख 58 हजार मीट्रिक टन से अधिक गेहूं की हुई आवक, देखें किस मंडी में कितनी हुई खरीद
सिरसा जिला की विभिन्न मंडियों में खरीद एजेंसियों द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद प्रक्रिया जारी है। गत दिवस तक जिला के 73 हजार 321 किसानों की छह लाख 58 हजार 453 मीट्रिक टन (एमटी) गेहूं की खरीद की जा चुकी है जिसमें खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 47271 मीट्रिक टन, हैफेड द्वारा 499762 मीट्रिक टन तथा एचएसडब्ल्यूसी 111420 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है।
सिरसा के जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक हरवीर सिंह ने बताया कि अबूबशहर मंडी में 19313 मीट्रिक टन, बड़ागुढा मंडी में 17,300 मीट्रिक टन, डबवाली मंडी में 35,603 मीट्रिक टन, डिंग मंडी में 18,269 मीट्रिक टन, ऐलनाबाद मंडी में 39,992 मीट्रिक टन, गंगा मंडी में 11,147 मीट्रिक टन, जीवन नगर मंडी में 18409 मीट्रिक टन, कालांवाली मंडी में 52913 मीट्रिक टन,
नाथूसरी चौपटा मंडी में 15049 मीट्रिक टन, औढां मंडी में 14577 मीट्रिक टन, रानियां मंडी में 33982 मीट्रिक टन, सिरसा मंडी में 60916 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद दर्ज की गई, साथ ही जिला की अन्य मंडियों में भी गेहूं की आवक जारी है।