सिक्योरिटी मार्केट का अवलोकन की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में भी विस्तार से दी जानकारी
mahendra india news, new delhi
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, SIRSA के बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग तथा बीएसई इन्वेस्टर प्रोटेक्शन फंड के संयुक्त तत्वाधान में निवेशकों को जागरूक बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्टाफ में वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देना तथा निवेश से संबंधित मूलभूत जानकारी प्रदान करना था।
विभागाध्यक्ष प्रोफेसर संजीत कुमार ने अपने वक्तव्य में कहा कि यह कार्यक्रम कुलगुरु प्रोफेसर विजय कुमार एवं कुलसचिव डॉ. सुनील कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों को न केवल वित्तीय रूप से सशक्त बनाते हैं, बल्कि उन्हें जीवन के विभिन्न चरणों में सही निवेश निर्णय लेने के लिए भी प्रेरित करते हैं।
उन्होंने बीएसई इन्वेस्टर प्रोटेक्शन फंड का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित किए जाते रहेंगे। इस अवसर पर बीएसई लिमिटेड (पूर्व में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज), जो कि वर्ष 1875 में स्थापित एशिया का सबसे पुराना स्टॉक एक्सचेंज है, सिक्योरिटी मार्केट का अवलोकन की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बीएसई लिमिटेड की असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट (इन्वेस्टर सर्विसेज) रजनी मिश्रा ने भाग लिया। उन्होंने प्रतिभागियों को सिक्योरिटी मार्केट का अवलोकन, म्यूचुअल फंड्स, डिपॉजिट की कार्यप्रणाली, निवेशकों की शिकायत निवारण प्रणाली, डिजिटल फ्रॉड तथा सोशल मीडिया से जुड़े जोखिमों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही उन्होंने सुरक्षित निवेश के नियम एवं “डूज़ एंड डोन्ट्स” पर भी प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में लगभग 50 से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी शंकाओं का समाधान प्राप्त किया।