सिरसा से रोडवेज बसें नही चलने से यात्री परेशान, सिरसा के लोकल रूटों पर सेवाएं रहेगी ठप, कर्मचारी रात्रि से हड़ताल पर
Nov 2, 2026, 09:44 IST
mahendra india news, new delhi
हरियाणा रोडवेज सांझा मोर्चा के आह्वान पर सिरसा डिपो के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर सोमवार को चले गये हैं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बता दें कि रविवार शाम से शुरू हुई इस हड़ताल के कारण सोमवार से सिरसा से चलने वाली तमाम सरकारी बस सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई हैं।
जानकारी के अनुसार सिरसा डिपो में हड़ताल के कारण सिरसा बस स्टैंड के मुख्य गेट को बंद कर दिया गया है, जिससे न तो कोई बस डिपो से बाहर जा पा रही है और न ही दूसरे डिपो की बसें अंदर आ पा रही हैं। सिरसा डिपो से हिसार,ख् दिल्ली, चंडीगढ़, गुरुग्राम, पोकरण, हनुमानगढ़, जयपुर और हरिद्वार जाने वाली बसें पूरी तरह बंद हैं। इसी के साथ ही सिरसा से लोकल रूटों के साथ-साथ दूसरे जिलों की ओर जाने वाले यात्रियों को भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।