हरियाणा प्रदेश में पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार; जमीन से जुड़े कार्य के लिए मांगी गई रिश्वत, एसीबी की बड़ी कार्रवाई
हरियाणा की बड़ी खबरों में नारनौल से हैं। जहां पर एसीबी यानि एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। एसीबी की टीम ने 7000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान प्रदीप के रूप में हुई है, जो जमीन से जुड़े कार्य के बदले रिश्वत मांग रहा था।
एसीबी यानि एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रभारी इंस्पेक्टर जयपाल सिंह ने बताया कि नारनौल निवासी ओमप्रकाश एक व्यक्ति ने लिखित शिकायत दी थी। शिकायत के मुताबिक बताया गया कि वह अपनी जमीन का इंतकाल (दाखिल-खारिज) चढ़वाने के लिए कंसोलिडेटेड ऑफिस में तैनात पटवारी प्रदीप कुमार के पास गया था। इस दौरान आरोपी पटवारी ने उससे दस हजार रुपये की रिश्वत मांगी।
शिकायत में पीड़ित ने बताया कि पटवारी पहले ही 3000 रुपये ले चुका था और बाकी 7000 रुपये शाम को देने के लिए कहा गया था। इसके बाद पीड़ित ने एसीबी यानि एंटी करप्शन ब्यूरो से संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी दी।
शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन ब्यूरो टीम ने शिकायत के बाद पूरे तरीके से जाल बिछाया और इंस्पेक्टर जयपाल सिंह के नेतृत्व में छापेमारी कर आरोपी को 7000 रुपये लेते हुए मौके पर गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।