हरियाणा प्रदेश में रिश्वत लेते पकड़ा गया पटवारी, इंतकाल के लिए मांग रहा था रिश्वत
हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में भिवानी से हैं। जहां पर एसीबी यानि एंटी करप्शन ब्यूरो भिवानी की टीम ने गुरुवार शाम को इंतकाल दर्ज करने की एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत लेने पर पटवारी को गिरफ्तार किया है। वहीं इस मामले में एक ढाबा संचालक को काबू किया। जानकारी के अनुसार एसीबी के मुताबिक पटवारी ढाबा संचालक के माध्यम से रिश्वत लेता था। जैसे ही शिकायतकर्ता ने 10 हजार रुपये ढाबा संचालक को दिए तो टीम ने तुरंत ही उसे पकड़ लिया।
प्लॉट का इंतकाल मामला
जानकारी के अनुसार मामले में एसीबी जांच कर रही है। पुरानी तहसील के पास स्थित पटवारखाने से पटवारी को गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता श्रवण कुमान ने शिकायत दी थी कि हांसी 2 में तैनात पटवारी विशाल के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत दी थी कि माता के नाम प्रेम नगर में सौ गज का प्लॉट है। इसका इंतकाल दर्ज करने की एवज में पटवारी ने पहले 20000 रुपये की मांग की। इसके बाद में 10000 रुपये में बात तय हो गई। इसके बाद पास के महादेव ढाबा के संचालक पवन कुमार को रुपये देने के लिए कहा।
क्या बोले एसीबी इंस्पेक्टर?
जानकारी के अनुसार वीरवार को शिकायतकर्ता ने ढाबा संचालक को मांगे गये रुपये दिए तो टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पटवारी से शिकायतकर्ता का इंतकाल रजिस्टर भी बरामद किया गया है। कहा जा रहा है कि पटवारी नशे में था। इसके लिए मेडिकल करवाया जाएगा। इसके लिए अभी जांच जारी है। इंस्पेक्टर जगजीत, एसीबी, भिवानी ने बताया कि पटवारी व उसके सहयोगी से पूछताछ कर रहे हैं जो भी भ्रष्टाचार से पीडित हैं, वह हमारे टोल फ्री नंबर पर संपर्क करें। या फिर जिले में एसीबी के कार्यालय हैं वहां शिकायत करें।