शामलात भूमि की रजिस्ट्री के नाम पर पटवारी ने मांगी 50000 की रिश्वत, एसीबी ने रंगे हाथों एसीबी ने पकड़ा
हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में फतेहाबाद से हैं। जिले में भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करते हुए ACB (एंटी करप्शन ब्यूरो) अंबाला की टीम ने खंड पंचायत एवं विकास अधिकारी कार्यालय में तैनात पंचायती राज पटवारी उमेद सिंह बूरा को 50000 रुपये रिश्वत लेते हुए काबू कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार गांव पारता निवासी कपिल कुमार ने एंटी करप्शन ब्यूरो को शिकायत दी थी कि पटवारी गांव की शामलात भूमि की रजिस्ट्री करवाने के बदले मेेंं रिश्वत मांगी गई। शिकायत में बताया गया कि उससे 50 हजार रुपये रिश्वत मांग रहा है और बिना धनराशि दिए काम करने से मना कर रहा है। इस पर ACB ने DSP ओमप्रकाश नैन के नेतृत्व में टीम गठित की। टीम ने शिकायतकर्ता को रिश्वत की तय राशि दे आरोपित के पास भेजा। इसके बाद नोटों के नंबर दर्ज किए व रंग लगाया गया।
इसके बाद जैसे ही पटवारी उमेद ने शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये लिए, ACB टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित पटवारी के हाथ धुलाए तो पानी लाल हो गया, इससे रिश्वत लेने की पुष्टि हो गई।