समय-समय पर आंखों की देखभाल बेहद जरूरी: डा. गिजवानी

 

mahendra india news, new delhi
सिरसा जनता भवन रोड स्थित बाबा बिहारी नेत्रालय के सहयोग, ऊषा सिंघाची व उनके पुत्र पुनीत सिंघाची व पत्नी मान्या सिंघाची के सौजन्य से स्व. रामनिवास सिंघाची एवं स्व. कैलाश सिंघाची की स्मृति में श्री गौशाला में नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया।

ट्रस्ट के सचिव शेखर महिपाल ने बताया कि शिविर में प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञा डा. नीरू गिजवानी ने अपनी टीम के साथ 240 मरीजों की आखों की जांच की और 12 मरीजों को आप्रेशन के लिए चयन किया गया। जरूरत के अनुसार मरीजों को दवाइयां भी नि:शुल्क दी गई।

डा. नीरू गिजवानी ने कहा कि आंखों की समय-समय पर देखभाल बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में अधिकतर देखा गया है कि लोग मोबाइल पर अधिक समय बिता रहे हैं, जिसके कारण आंखों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। डा. गिजवानी ने कहा कि खासकर युवा पीढ़ी मोबाइल का अधिक प्रयोग कर रही है, जिसके चलते आंखों संबंधी समस्याएं अधिक बढ़ गई है। ऐसे में आंखों संबंधी कोई भी समस्या होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें और उचित परामर्श लेकर उपचार करवाएं।

इस मौके पर सुरेश गोयल, आनंद महिपाल, देवकीनंदन बांसल, विकास गर्ग, विक्रांत गुप्ता, सुनील चाचाण, प्रवीण बागला, श्री गौशाला के प्रधान राजेंद्र  रातुसरिया, सचिव प्रेम कंदोई, गुरदीप सैनी, अनिल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।