22 जुलाई 2026 को Petrol Diesel Price: महंगा ही हो रहा है कच्चा तेल
mahendra india news, new delhi
INDIA की सरकारी तेल कंपनियों (Oil PSUs) ने आज यानी बुधवार, 22 जुलाई 2026, को भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया। यहां 25 मई 2026 के बाद इनके दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कच्चे तेल के बाजार (Crude Oil Market) चढ़ता ही जा रहा है। पहले इराक ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर रखा था। अब हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में क्रूड लदे जहाजों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। इससे सऊदी अरब के कच्चे तेल की ढुलाई मुश्किल हो गई है। तभी तो बुधवार की सुबह ब्रेंट क्रूड के भाव में दो फीसदी से ज्यादा की तेजी दिखी।
4 महानगरों में पेट्रोल का दाम
तेल कंपनियों की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार DELHI में आज पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। कोलकाता में इसकी कीमत 113.51 रुपये, मुंबई में 111.21 रुपये और चेन्नई में 107.77 रुपये है।
डीजल की कीमत क्या है
सरकारी ऑयल कंपनियों के मुताबिक DELHI में डीजल का प्रति लीटर दाम 95.20 रुपये है। कोलकाता में यह 99.02 रुपये, मुंबई में 97.83 रुपये और चेन्नई में 99.55 रुपये प्रति लीटर है। कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी बढ़ोतरी हुई है। ईरान युद्ध शुरू होने के बाद यह करीब 50 फीसदी महंगा हो गया है।