सिरसा में ड्रा में चयनित किसानों के ट्रैक्टरों का भौतिक सत्यापन आज

 

mahendra india news, new delhi
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सहायक कृषि अभियंता इंजीनियर विजय जैन ने बताया कि वर्ष 2025-26 की एसबी-89 योजना के तहत जिला के अनुसूचित जाति वर्ग के ड्रॉ में चयनित किसानों के ट्रैक्टरों का भौतिक सत्यापन 20 मार्च को किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि यह भौतिक सत्यापन जिला स्तरीय कार्यकारी समिति द्वारा गठित कमेटी के माध्यम से किया जाएगा।

निदेशालय के निर्देशानुसार इस प्रक्रिया को सिंगल डे फिजिकल वेरिफिकेशन के तहत एक ही दिन में पूरा किया जाएगा। पहले यह 16 मार्च को प्रक्रिया पूरी की जानी थी, लेकिन अब यह 20 मार्च को होगी।

संबंधित लाभार्थी किसानों से अपील है कि वे अपने ट्रैक्टरों सहित नई निर्माणाधीन अनाज मंडी के बाहर, दिल्ली बाईपास, गांव नेजाडेला कलां के नजदीक निर्धारित स्थान पर सुबह 10 बजे से पहुंचकर अपने ट्रैक्टरों का भौतिक सत्यापन करवाएं, ताकि योजना का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके।