हरियाणा प्रदेश में सिंगापुर की तर्ज पर 5 नए शहर बनाने का प्लान,केएमपीएक्सप्रेसवे के दोनों ओर बसेंगे शहर
mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश सरकार ने सिंगापुर की तरह नये शहर बनाने का प्लान तैयार किया है। हरियाणा सरकार इन शहरों की नगरीय व्यवस्था और बुनियादी ढांचे के लिए सिंगापुर के मॉडल का अध्ययन करेगी। जल्दी ही राज्य सरकार का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल सिंगापुर की नगरीय व्यवस्था को देखने और समझने के लिए सिंगापुर का दौरा करेगा।प्रदेश सरकार कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे के दोनों शहर बनाने की योजना है। जिसके तहत 5 नए ग्रीनफील्ड शहर विकसित करने की तैयारी में है।
करीबन 135 किलोमीटर लंबे केएमपी कॉरिडोर को हरियाणा प्रदेश के भविष्य के शहरी और औद्योगिक विकास की प्रमुख धुरी बनाने की स्कीम है। प्रस्तावित शहरों की स्कीम साल 2041 की संभावित आबादी और भविष्य की आवास, परिवहन व नागरिक सुविधाओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही है। इसके लिए पंचग्राम विकास प्राधिकरण के गठन की योजना सामने आई है।
हरियाणा प्रदेश के सीएम नायब सिंह सैनी मार्च में सिंगापुर इंडिया बिजनेस फोरम के प्रतिनिधियों के साथ भी हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग पर चर्चा की थी। प्रदेश हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर ने बताया कि पंचग्राम परियोजना को लेकर जून 2026 में एनसीआर प्लानिंग बोर्ड की बैठक में भी चर्चा हुई थी। ड्राफ्ट रीजनल प्लान-2041 में केएमपी के साथ 5 नए शहरों की योजना को जगह मिली है।