Haryana के करनाल, पलवल और रोहतक में 702 घुमंतु परिवारों को दिए गए प्लाट,  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

mahendra india news, new delhi

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विमुक्त जाति समाज सम्मेलन में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत

पंजाब के फरीदकोट में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का संबोधन

बाबा फरीद की इस पवित्र धरती फरीदकोट पर विमुक्त जाति समाज के बीच मन आत्मीयता, सम्मान और जिम्मेदारी की भावना से भर गया

विमुक्त जाति समाज सम्मान, समान अधिकार और समान अवसर का अधिकारी- मुख्यमंत्री

अंग्रेजी शासन ने वर्ष 1871 में क्रिमिनल ट्राइब्स एक्ट बनाकर अनेक समुदायों पर जन्मजात अपराधी होने का अमानवीय ठप्पा लगाया

वर्ष 1952 में समुदायों को उस कानून की सूची से किया गया मुक्त और तभी इन्हें विमुक्त जाति कहा गया

पंजाब और फरीदकोट क्षेत्र में भी विमुक्त जाति समाज के प्रतिनिधियों द्वारा कुछ बुनियादी समस्याएं उठाई जाती रही हैं

विमुक्त समाज के बच्चों की शिक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता बननी चाहिए- मुख्यमंत्री

केंद्र सरकार ने विमुक्त समाज के आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक सशक्तिकरण के लिए सीड योजना शुरू की

विमुक्त, घुमंतू, टपरिवास और अर्ध घुमंतु जातियों के उत्थान और विकास के लिए हरियाणा  विमुक्त घुमंतू जाति विकास बोर्ड का किया गया गठन

करनाल, पलवल और रोहतक में 702 घुमंतु परिवारों को दिए गए प्लाट

मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार योग उत्थान योजना से 55 हजार से अधिक जरूरतमंदों को स्वरोजगार के लिए बैंक ऋण दिलाए

पंजाब सरकार को विमुक्त समाज की जिलेवार सामाजिक आर्थिक स्थिति का विश्वसनीय सर्वेक्षण कराना चाहिए- मुख्यमंत्री

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर आपके लिए हर जिले में समयबद्ध प्रमाण पत्र सिविल लगाए जाएंगे

पंजाब को नारे की नहीं नीयत, नीति और निष्पादन की राजनीति चाहिए- मुख्यमंत्री

विमुक्त समाज कौशल, पशुपालन, शिल्प, लोक कला, संगीत, व्यापार और सेवा की समृद्ध विरासत को लेकर चलता है- मुख्यमंत्री

बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी ने हमें संविधान के माध्यम से समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व का रास्ता दिखाया

विमुक्त समाज का इतिहास संघर्ष का लेकिन इनका भविष्य केवल संघर्ष तक सीमित नहीं रहेगा- मुख्यमंत्री