कारीगरों को सशक्त बनाने के लिए PM विश्वकर्मा योजना की महत्वपूर्ण भूमिका : सीटीएम अजय सिंह

 
Mahendra india news, new delhi

केंद्र सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के अधीन एमएसएमई-विकास कार्यालय करनाल द्वारा  बरनाला रोड स्थित बाल भवन में “PM विश्वकर्मा प्रदर्शनी–2025” का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर CTM अजय सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। यह प्रदर्शनी 25 जनवरी तक आम जनता के लिए सुबह 10:30 बजे से शाम 7:00 बजे तक खुली रहेगी।

CTM अजय कुमार ने उपस्थितजन को संबोधित करते हुए कहा कि पारंपरिक कारीगरों को आधुनिक युग में सशक्त बनाने के लिए पीएम विश्वकर्मा योजना की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि कारीगरों को चाहिए कि वे योजना के प्रति सजग व जागरूक होकर इसका लाभ उठाएं। इसी कड़ी में योजना की जागरूकता को लेकर यह प्रदर्शनी लगाई गई है। उन्होंने आमजन से विशेषकर कारीगरों से अपील करते हुए कहा कि वे प्रदर्शनी पहुंचकर योजना के बारे में जानें और इसका लाभ उठाएं।

करनाल से MSME DFO सहायक निदेशक मीनू धीमान ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।  अपर विकास आयुक्त संजीव चावला ने कारीगरों के लिए उपलब्ध सरकारी सहयोग और योजना के मुख्य उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

प्रदर्शनी के दौरान कारीगरों के ज्ञानवर्धन के लिए विशेष तकनीकी सत्र आयोजित किए गए। सोनीपत से आई डिजिटल मार्केटिंग फैकल्टी सुश्री गौरी कपूर ने कारीगरों को ऑनलाइन मार्केटिंग के गुर सिखाए। LDM सिरसा संजीव कुमार ने बैंकिंग और वित्तीय साक्षरता के बारे में जानकारी दी।

 जिला एमएसएमई केंद्र के उप निदेशक दिनेश पाहवा ने राज्य सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं से अवगत कराया।

सत्र के अंत में एक प्रश्नोत्तर सत्र का भी आयोजन हुआ, जिसमें कारीगरों की शंकाओं का समाधान किया गया।

शाम के सत्र में स्वरांजलि सुर मंदिर, करनाल की निदेशक सुश्री मीनाक्षी पंचाल द्वारा प्रस्तुत संगीत कार्यक्रम ने समां बांध दिया। प्रदर्शनी में PM विश्वकर्मा योजना से जुड़े कारीगरों द्वारा तैयार किए गए हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों का बेहतरीन प्रदर्शन किया गया है।

कार्यक्रम के समापन पर सहायक निदेशक हरपाल सिंह ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद किया।