सिरसा में नशे पर पुलिस का शिकंजा, नेजिया और रूपाना खुर्द के दो युवक हेरोइन सहित गिरफ्तार

 

mahendra india news, new delhi
नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सिरसा पुलिस ने अपना शिकंजा और कस दिया है। इसी कड़ी में एंटी नारकोटिक सेल सिरसाक  दो पुलिस टीमों ने गश्त के दौरान अलग-अलग जगहों से दो युवकों को 23 ग्राम 49 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की है। एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स की एक पुलिस टीम  गांव नेज़िया क्षेत्र मे मौजूद थी। इसी दौरान सामने से बाइक सवार  युवक  आता दिखाई दिया ।उक्त बाइक सवार युवक ने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस बाइक को वापिस मोड़कर  भागने का प्रयास किया तो।

पुलिस कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे काबू कर लिया। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उसके पास से 15 ग्राम 35 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान विकास उर्फ विक्की पुत्र प्रभु राम निवासी गांव नेजिया,जिला सिरसा के रूप में हुई। वहीं एक अन्य घटना में एंटी नारकोटिक सेल  की दूसरी पुलिस टीम गांव रुपाणा खुर्द क्षेत्र में मौजूद थी।

इसी दौरान सामने से बाइक सवार युवक आता दिखाई दिया।उक्त बाइक सवार युवक ने पुलिस की गाड़ी को देखकर बाइक कोवापस मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा शक के आधार पर पुलिस ने उसे काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली तो उसके कब्जे से 8 ग्राम 14 मिलीग्राम हेरोइन मिली।

आरोपी की पहचान तोहिद उर्फ चिंटू पुत्र  साबिर वासी निवासी गांव रुपाणा खुर्द, जिला सिरसा  रूप में हुई। उन्होनें बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित थानों  में एनडीपीएस एक्ट के तहत  मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशा तस्करी या किसी अन्य आपराधिक गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वालों का सहयोग समाज को नशामुक्त बनाने में अहम भूमिका निभा सकता है।