सिरसा में नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, ऐलनाबाद में युवक से हेरोइन बरामद

 

mahendra india news, new delhi
सिरसा  जिले में नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए ऐलनाबाद पुलिस की टीम ने तलवाड़ा रोड़ ऐलनाबाद क्षेत्र से एक युवक को हजारों रुपए की 5 ग्राम 94 मिलीग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। आरोपी के खिलाफ थाना ऐलनाबाद में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है । पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देश पर सीआईए ऐलनाबाद पुलिस की टीम गश्त व चेकिंग के दौरान तलवाड़ा रोड़ ऐलनाबाद  क्षेत्र में मौजूद थी ।

इसी दौरान सामने से एक युवक  पैदल आता दिखाई दिया । उक्त युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखते ही अचानक वापस मुड़कर भागने का प्रयास किया तो पुलिस टीम ने शक के आधार पर युवक को काबू कर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 5 ग्राम 94 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। पकड़े गए युवक की पहचान जंसवत कुमार पुत्र मदन लाल निवासी वार्ड़ नंबर 01 ऐलनाबाद,जिला सिरसा के रूप में हुई है।

सीआईए प्रभारी के अनुसार आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान हेरोइन कहां से लाई गई और आगे किसे सप्लाई की जानी थी, इस बारे में पूछताछ की जाएगी। साथ ही नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जाएगी।पुलिस ने कहा कि नशे का कारोबार करने वालों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। अभियान आगे भी जारी रहेगा और नशा तस्करी में शामिल सभी लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।