हरियाणा प्रदेश में पॉलिटेक्निक एडमिशन प्रक्रिया शुरू, इस तिथि तक करें आवेदन
Polytechnic admission process begins in Haryana, apply by this date
हरियाणा प्रदेश के राजकीय बहुतकनीकी संस्थानों में एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इससे तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में जो युवा अपना भविष्य बनाने चाहते हैं, वह नए सत्र 2026-27 में 38 राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान में विभिन्न ट्रेडस की सीटों में दाखिला ले सकते हैं। प्रदेश के इन कॉलेजों में 14820 सीटों पर एडमिशन होंगे। 38 पॉलिटेक्निक में तीन महिला कालेज शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार प्रदेश में इस बार 8 कालेजों में नए कोर्स शुरू होंगे। जिसमें छह कालेजों में पर्यावरण इंजीनियरिंग की ट्रेड शुरू होगी तो कुछ पॉलिटेक्निक में साइबर फोरेंसिक एंड इंफोरमेशन सिक्योरिटी, फैशन टेक्नोलाजी व इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एंड व्हीकल टेक्नोलाजी में छात्रों के एडमिशन ले सकेंगे। डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स के लिए दसवीं पास छात्रों के लिए 3 साल व 12वीं विज्ञान संकाय के लिए 2 साल की अवधि निर्धारित की गई है।
जानकारी के अनुसार यमुनानगर, अंबाला, मेवात, फतेहाबाद, कैथल, भिवानी, पलवल, रेवाड़ी, व हिसार में 2-2 जबकि चरखी दादरी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, जींद, करनाल, कुरुक्षेत्र व सोनीपत में एक-एक बहुतकनीकी संस्थान है।
कॉलेज संस्थानों में एडमिशन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगलवार से शुरू हो चुके है। बता दें कि 18 मई तक रजिस्ट्रेशन व फीस जमा करवा सकेंगे। संस्थान द्वारा 19 मई तक विद्यार्थियों का सत्यापन किया जाएगा। दाखिलों के लिए 2 काउंसलिंग होंगी। विद्यार्थियों को 21 मई से 25 मई तक अपनी पसंद के कोर्स व कालेज चयन के लिए आवेदन करना होगा।