सिरसा में इन जगह पर कल 19 सितंबर 2026 को इन एरिया में बिजली सप्लाई रहेगी बंद 

 

mahendra india news, new delhi

सिरसा में दिनांक 19 सितंबर 2026 दिन शनिवार को 132 केवी लाइन पर मेंटेनेंस का काम किया जाएगा। जिसको लेकर 132 केवी बिजली घर मेला ग्राउंड की सप्लाई बंद रहेगी। 

बिजली सप्लाई शनिवार को सुबह 8:00 बजे से लेकर 12:00 बजे तक बंद रहेगी। जिसके कारण बेगू रोड कंगनपुर रोड, डेरा सच्चा सौदा, रंगड़ी रोड , नटार रोड, खाजा खेड़ा, पीर बस्ती गौशाला रोड, नोहरिया बाजार एरिया की बिजली सप्लाई सुबह 8 से 12:00 बजे तक बाधित रहेगी। बिजली सप्लाई बाधित होने पर शहरी उपमंडल अधिकारी द्वारा आमजन से सहयोग की अपील की जाती है।