श्री कृष्ण प्रणामी गौशाला गीगोरानी में करवाया गया ब्लॉक स्तरीय योग दिवस से पूर्व का प्रोटोकॉल अभ्यास

 
mahendra india news, new delhi

नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव गिगोरानी में स्थित श्री कृष्ण प्रणामी गौशाला गीगोरानी में ब्लॉक स्तरीय योग दिवस से पूर्व का प्रोटोकॉल अभ्यास करवाया गया। इस मौके पर ब्लॉक नाथूसरी चोपटा के योग नोडल ऑफिसर डॉक्टर प्रमोद पाल ब्लॉक कोऑर्डिनेटर व समस्त योग सहायक मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है। इसके लिए योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। 


योग अभ्यास के बाद योग जागरण यात्रा निकाली गई अंत में बाहर से आई पूरी टीम ने गौशाला का भ्रमण किया तथा गौशाला मैं सभी प्रकार के प्रबंध और मैनेजमेंट की पूरी पूरी प्रशंसा की तथा भली प्रकार से प्रबंध करने के लिए पूरी गौशाला प्रबंधन कमेटी को धन्यवाद व्यक्त किया।  इस मौके पर सरपंच संदीप बैनीवाल नंबरदार, राम अवतार शर्मा, महेंद्र बेनीवाल, जयचंद बेनीवाल,  संजय बेनीवाल, मदनलाल, पवन कुमार,  महेंद्र वर्मा, वजीर बांदर समस्त गौशाला प्रबंधन कमेटी हैंडबॉल कोच  देवेंद्र श्योराण और उनकी पूरी टीम व अन्य ग्रामीण मौजूद रही।