प्राचीन बाबा रामदेव मंदिर कागदाना में 216वें स्थापना दिवस की तैयारियां जोरों पर
Preparations are in full swing for the 216th foundation day at the ancient Baba Ramdev Temple, Kagadana
Jan 22, 2026, 13:08 IST
mahendra india news, new delhi
सिरसा। गांव कागदाना स्थित प्राचीन मंदिर श्री बाबा रामदेव महाराज में मंदिर के 216वें स्थापना दिवस की तैयारियां जोर-शोर से जारी है। मंदिर के पुजारी अशोक पारीक ने बताया कि सफाई व रंग-रोगन से मंदिर का सौंदर्यकरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मंदिर प्रांगण में 21 जनवरी से बाबा की संपूर्ण कथा नागौर (राजस्थान) के कथावाचक पुजारी पटेल मालियां के मुखारबिंद से की जा रही है,जोकि 27 जनवरी तक जारी रहेगी।
28 जनवरी को प्रात. 10.15 बजे से बाबा की झांकियां निकाली जाएंगी व कीर्तन किया जाएगा। मंदिर संस्थापक लाला रतीराम मुरलीधर भोलूसरिया परिवार ने बताया कि 28 जनवरी माघ सुदी दशमीं को प्रात: श्रृंगार आरती के पश्चात भंडारा और छप्पन भोग के साथ बाबा का 216वां स्थापना उत्सव मनाया जाएगा।