वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत प्रदर्शन की तैयारियां मुकम्मल: फौगाट

 

mahendra india news, new delhi
सिरसा। जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष कृष्णा फौगाट ने कहा कि कल 14 दिसंबर को दिल्ली में कांग्रेस की ओर से प्रस्तावित वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत किए जाने वाले प्रदर्शन के लिए तमाम तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं।

शनिवार को जारी बयान में कांग्रेस नेत्री कृष्णा फौगाट ने कहा कि कल दिल्ली में कांग्रेस की ओर से होने वाले इस विरोध प्रदर्शन में सिरसा से सैकड़ों की संख्या में महिला कांगे्रस पदाधिकारी व कार्यकर्ता भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनावों में भाजपा ने वोट चोरी कर सत्ता हासिल की जो स्वस्थ लोकतंत्र में निंदनीय है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर यह प्रमाणित भी किया कि किस प्रकार भाजपा ने धोखाधड़ी से सत्ता हासिल की है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक तरफ देश में स्वस्थ लोकतंत्र की दुहाई देती है मगर चुनावों में लोकतांत्रिक व्यवस्था को ताक पर रखकर सत्ता हासिल करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस व्यवस्था का विरोध करती है और इसी कड़ी में कल दिल्ली में विरोध प्रदर्शन कर भाजपा को सत्ता से हटने के लिए बाध्य करेगी।