देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत पर बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 15 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण

 

mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश के लिए आज शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक बन गया है। प्रदेश के जींद से पीएम नरेंद्र मोदी ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं प्रधानमंत्री ने प्रदेश के लिए 15 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया।

जींद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले शुरुआत में संबोधित करते हुए राम-राम से की। फिर बोले हरियाणा की धरती, इतिहास, वीरता और गौरव की धरती है। प्रधानमंत्री ने शुरुआत में हरियाणवी में लोगों को संबोधित किया

पीएम मोदी ने कहा कि शक्ति पीठ माता जयंती का नाम और आशीर्वाद इस जींद पर बना रहता है। मेरे लिए तो जींद आना पुरानी यादों का झरोखा जैसा है। में क्लेप करते होंगे कि मैं उनके स्कूटर पर जींद आया करता था। उन्होंने कहा कि मैं कई साल पहले संगठन के काम से जींद आया था। फिर मुझे जो अपनत्व व प्रेम मिला, वह आज तक मैं भूला नहीं हूं। मुर्राह भैंस का दूध, दही और घी, जींद का देसी बुरा और यहां का घेवर, यह वे यादें हैं, जो जींद से जुड़ ही जाती हैं। इतने बरसों में जींद का घी और जींद का घेवर तो नहीं बदला, लेकिन जींद के तेवर बदल गए हैं।

पीएम मोदी बोले बदल गया 
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा आज जींद भाजपा-एनडीए के सुशासन मॉडल की फोटो बन रहा है। बीते बरसों में पूरा हरियाणा ही विकास की नई पटरी पर चल पड़ा है। आज का यह कार्यक्रम डबल इंजन की भाजपा सरकार के इसी मिशन को नई ऊर्जा से भर रहा


पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि अगर हम रेलवे के इतिहास पर नजर डाले तो 19वीं छवि के रेलवे की पहचान भांप का इंजन था। 20वीं सदी में डीजल व बिजली से चलती और अब 21 वीं सदी की रेल हाइड्रोजन से चलने वाली है।

उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे ने 21वीं सदी की इस तकनीक में बड़ा कदम उठाया है। अब यह सफर 90 किमी का है, लेकिन इसका विस्तार होने की बहुत संभावनाएं हैं। हम इस पर अनुसंधान करते रहेंगे, लागत कम कैसे हो, इसका तरीका ढूंढेंगे, एफीसेंसी बढ़ाएंगे, एक के बाद एक कदम उठाते जाएंगे। उन्होंने कहा कि दुनिया में हाइडरोजन रेल करीब सात आठ साल पहले ही अस्तित्व मेंआई है। दुनिया के तीन या चार देश ही हैं, जनके पास हाइडरोजन रेलगाड़ी चलाने का सामर्थ्य है।