सिरसा में प्रिंस ग्रोवर बने नगर परिषद मनोनीत वार्ड सदस्य, जताया  आभार  

 

Mahendra india news, new delhi
सिरसा शहर के वार्ड नंबर 21 से प्रिंस ग्रोवर को नगर परिषद मनोनीत वार्ड सदस्य नियुक्त किया गया है। उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए नगर परिषद चेयरमैन वीर शांति स्वरूप तथा वार्ड  नंबर 21 की  पार्षद चंद्रिका गनेरीवाला का आभार व्यक्त किया। प्रिंस ग्रोवर ने कहा कि उन्हें जो  जिम्मेदारी सौंपी गयी है, उसे पूरी  निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास करूंगा।

उन्होंने कहा कि नगर परिषद में रहते हुए वह वार्ड और शहर के  विकास के मुद्दों को  प्राथमिकता के आधार पर उठाने का काम करेंगे। उन्होंने नगर परिषद चेयरमैन वीर शांति  स्वरूप और पार्षद चंद्रिका गनेरीवाला का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके विश्वास और सहयोग से शहर के  विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

प्रिंस ग्रोवर ने यह भी कहा कि वह वार्ड नंबर 21 के लोगों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।