सिरसा में गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम व भंडारा आज

 

mahendra india news, new delhi
सिरसा संत श्री गुरु रविदास सभा, सिरसा द्वारा श्री गुरु रविदास मंदिर, रानिया रोड में श्री गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता बलवंत शैली करेंगे। कार्यक्रम संबंधी जानकारी देते हुए बलवंत शैली ने बताया कि 1 फरवरी 2026, रविवार सुबह आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सत्य प्रकाश जरावता (पूर्व विधायक, प्रदेशाध्यक्ष भाजपा अनूसूचित जाति मोर्चा, हरियाणा), बीएस संधू पूर्व डीजीपी हरियाणा शिरकत करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी। शोभा यात्रा के उपरांत भंडारा लगाया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालु शिरकत कर प्रसाद ग्रहण करेंगे। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से आह्वान किया कि वे कार्यक्रम में बढ़चढक़र हिस्सा लें।