भारत मंडपम दिल्ली में सहकार से समृद्धि के पांच साल पूरे होने पर कार्यक्रम कल, सिरसा से सैकड़ों महिलाएं व पुरुष रवाना
mahendra india news, new delhi
सिरसा। सहकार से समृद्धि के 5 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में नेफड के दुवारा भारत मंडपम दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सिरसा से सैकड़ों महिलाएं व पुरुष बसों में सवार होकर विमला सिंवर के नेतृत्व में सुरखाब चौक से रवाना हुए। विमला सिंवर ने बताया कि मंत्रालय के पांच वर्ष पूर्ण होने की खुशी में 29 जून से 6 जुलाई तक देशभर में कार्यक्रमों की एक श्रृंखला चलाई गई, जिसका उद्देश्य योजनाओं की उपलब्धियों और भविष्य की कार्ययोजना को जन-जन तक पहुंचाना था।
इस अवधि में पैक्स सीएम पेक्स और अन्य महिला सहकारी समितियों से अधिक से अधिक महिलाओं और ग्रामीण नागरिकों को जोड़ने के लिए विशेष सदस्यता अभियान चलाया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में जैविक व प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के साथ ही रासायनिक खाद का उपयोग घटाकर नैनो उर्वरकों पर जोर देने के लिए किसान गोष्ठियां आयोजित की गईं। उन्होंने बताया कि किसानों को केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड), पशुपालन और मत्स्य पालन से जुड़े ऋण वितरित किए गए। साथ ही, खाद की बिक्री में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए क्यू आर कोड के उपयोग को अनिवार्य करने पर जोर दिया गया।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अमित शाह के नेतृत्व में सहकार से समृद्धि के पांच साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम 8 हजार से 10 हजार महिलाएं कार्यक्रम में पहुंचेंगी। सरकार का उद्देश्य सहकारिता विभाग में महिलाओं को अधिक से अधिक भागीदारी प्रदान करना है। सहकार से समृद्धि में 33 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी हो चुकी है। एनसीसीएफ और विभिन्न सहकारी संस्थाओं द्वारा सहकार शपथ (सहयोग की शपथ) के कार्यक्रम आयोजित करके सहकारिता आंदोलन को नई मजबूती दी गई है। उन्होंने खासकर महिलाओं से आह्वान किया कि वे इस कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग लें। इस मौके पर प्रियंका, सोनिया, दीक्षा, कलावती, रेखा, माया, कांता सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थीं।