HSEB वर्कर्स यूनियन के अथक संघर्ष से वर्षों से लंबित 62 जेई एवं 223 फोरमैन की हुईं पदोन्नतियां
mahendra india news, new delhi
हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन, मुख्यालय भिवानी (रजि. नं. 292) के लंबे समय से किए जा रहे निरंतर प्रयासों एवं संघर्ष के परिणामस्वरूप बिजली निगमों में वर्षों से लंबित 62 कर्मचारियों को जूनियर इंजीनियर (JE) तथा 223 कर्मचारियों को फोरमैन पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है।
यूनियन के राज्य प्रधान इक़बाल चंदाना, राज्य महासचिव यशपाल देसवाल एवं मुख्य संगठक विनोद शर्मा ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कर्मचारियों की लंबित पदोन्नतियों को पूरा कराने के लिए यूनियन लगातार निगम प्रबंधन एवं सरकार के समक्ष मजबूती से आवाज उठाती रही। यह सफलता संगठन की एकजुटता, कर्मचारियों के विश्वास तथा यूनियन के निरंतर संघर्ष का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन कर्मचारियों के हितों की रक्षा, लंबित पदोन्नतियों, रिक्त पदों को भरवाने तथा अन्य कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए आगे भी पूरी मजबूती से संघर्ष जारी रखेगी।
राज्य प्रेस सचिव श्याम लाल खोड़ ने पदोन्नति प्राप्त करने वाले सभी 62 जूनियर इंजीनियर एवं 223 फोरमैन साथियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह उपलब्धि संगठन की एकता और निरंतर संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने सभी पदोन्नत कर्मचारियों से अपने नए दायित्वों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।
यह जानकारी राज्य प्रेस सचिव श्याम लाल खोड़ ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी।