हरियाणा में प्रॉपर्टी डीलर के दोनों पैरों में मारी गोली, पूर्व मंत्री के बेटे पर आरोप

 
mahendra india news, new delhi

हरियाणा की बड़ी खबरों में पिहोवा से हैं। जहां पर पंजाब से आए एक प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग करने की गई। प्रॉपर्टी डीलर के गोली दोनों पांव में गोली लगी है। प्रॉपर्टी डीलर पटियाला निवासी संदीप सिंह उर्फ सन्नी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया, इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। गोली चलाने के आरोप पूर्व कृषि मंत्री के बेटे गगनजोत संधू पर लगे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच में लगी है।

अस्पताल में घायल संदीप सिंह उर्फ सन्नी के अनुसार उसने जमीन गगन संधू के भाई से ली हुई है और वह अपनी जमीन पर निर्माण कार्य कर रहा था। इसी दौरान गगन संधू वहां आया और उनका काम रोकने के लिए कहा, इसके बाद उससे बहस करने लगा । जब कहा कि यह जमीन उन्होंने उसके भाई से ली है तो उनको गुस्सा आ गया और उसने मेरे दोनों पांव पर गोली चला दी। 


इस घटना की सूचना देने मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उधर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।