आज 5 प्रदेशें में बरसात की चेतावनी, फिर बढ़ेगी ठंड; अलर्ट जारी

 
mahendra india news, new delhi

मौसम में आज 12 फरवरी 2026 को भी बदलाव रहेगा। भारतीय मौसम विभाग नेे टेंशन बढ़ाने वाला अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक अगले 24 घंटे में 5 प्रदेशों में बरसात की संभावना बनी हुई है। इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। बारिश के दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में देश के 5 राज्यों में मध्यम से तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इन प्रदेशों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, उनमें जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु और पुडु़चेरी है। मछुआरों को समुद्री किनारे से हटने की सलाह दी गई है। हालांकि, फिर 16 फरवरी और 17 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में बारिश मुश्किलें बढ़ाएंगी। इस दौरान तेज हवा भी चलेंगी।

भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली, एनसीआर में 12 से 13 फरवरी तक अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10 से 11 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। जस्थान में आज मौसम कैसा रहेगा
राजस्थान में आज यानी 12 फरवरी को मौसम साफ रहेगा। बारिश की किसी तरह की संभावना नहीं है। हालांकि, 17 फरवरी को जयपुर और आसपास के जिलों में बरसात की संभावना है