आज 7 प्रदेशों में बरसात बढ़ाएगी टेंशन, 20 की स्पीड से चलेगी हवा

 
mahendra india news, new delhi

मौसम में आज शनिवार यानि 28 फरवरी 2026 को भी बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शनिवार को अरुणाचल, असम, मेघालय, केरल, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, जम्मू-कश्मीर समेत 7 राज्यों में बारिश टेंशन बढ़ाएगी। मौसम विभ्भाग के अनुसार इस दौरान 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंट के रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है। वहीं, 2 कमजोर पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से 3-4 मार्च को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की वर्षा और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। दिल्ली-एनसीआर में दिन के समय 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल सकती हैं।


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जो समुद्र तल से 1.5 किमी तक फैला है।पूर्वी असम पर एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। पूर्वोत्तर अरब सागर और गुजरात तट के पास बना चक्रवाती तंत्र अब कच्छ और आसपास के क्षेत्रों पर 1.5 किमी ऊंचाई तक स्थित है।


दक्षिण आंतरिक कर्नाटक पर 1.5 किमी ऊंचाई तक चक्रवाती परिसंचरण बना है। दक्षिण आंतरिक कर्नाटक से मराठवाड़ा तक, उत्तर आंतरिक कर्नाटक होते हुए निचले स्तर पर एक ट्रफ रेखा फैली है। मध्य पाकिस्तान पर एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है।


पश्चिम राजस्थान और सटे पाकिस्तान पर भी 1.5 किमी ऊंचाई तक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 2 मार्च से पश्चिमी हिमालय को प्रभावित कर सकता है।


मौसम की संभावित गतिविधि
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान, 28 फरवरी को अंडमान-निकोबार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और केरल में छिटपुट बारिश संभव है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।