सहकारी समिति चुनाव में रजनीश कासनियां ने झोंकी ताकत, मेज चुनाव चिन्ह पर मांगे वोट

 

mahendra india news, new delhi
दि नाथूसरी कलां प्राथमिक कृषि सहकारी समिति लिमिटेड की प्रबंधक समिति के चुनाव को लेकर प्रत्याशी चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। इस चुनाव को लेकर कल बुधवार को मतदान केंद्र पर मतदान होगा। इसके बाद शाम को मतगणना होगी। चुनाव में करीबन 2327 मतदाता मतदान करेंगे। नाथूसरी कलां निवासी रजनीश कासनियां पुत्र डा. भूप सिंह कासनियां उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में हैं।

चुनाव के मद्देनजर मंगलवार रजनीश कासनियां ने विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से समर्थन देने की अपील की। उन्होंने मतदाताओं से चुनाव चिन्ह मेज पर मतदान कर उन्हें विजयी बनाने का आग्रह किया।

रजनीश कासनियां ने बताया कि इस चुनाव में नाथूसरी कलां, रूपाना जाटान, शक्करमंदोरी, शाहपुरिया, तरकांवाली, हंजीरा और रामपुरा ढिल्लों गांवों के मतदाता मतदान करेंगे। इन गांवों के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर प्रबंधक समिति के प्रतिनिधि का चयन करेंगे।