SIRSA सीडीएलयू में 76वें जिला स्तरीय वन महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला
Aug 3, 2025, 16:26 IST
Mahendra india news, new delhi
राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने कहा कि आज जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग और प्रदूषण जैसे गंभीर समस्याओं के समाधान की दिशा में उठाए जा रहे छोटे-छोटे कदम बहुत बड़ा प्रभाव डाल सकते हैं। हमें समझना होगा कि अगर हम आज हरियाली को नहीं बचाएंगे तो आने वाली पीढ़ियों के लिए शुद्ध हवा और पानी सपना बन जाएगा। पर्यावरण संरक्षण किसी एक की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के हर नागरिक का कर्तव्य है। इसलिए हम सभी को मिलकर पर्यावरण संरक्षण के लिए कदम उठाने होंगे और धरा को स्वच्छ व हरा भरा बनाना होगा।
वे रविवार को चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित 76वें जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम से पहले विश्वविद्यालय परिसर में मुख्य अतिथि व उपस्थित गणमान्यों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वन महोत्सव कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में 2000 से ज्यादा पौधे लगाए गए। वहीं, वनों को बढ़ावा देने व उनके संरक्षण की जानकारी के साथ-साथ आमजन में जागरूकता पैदा करने के लिए मौके पर स्टॉल लगाकर निःशुल्क पौधे बांटे गए। इसके अलावा जिला सिरसा को हरा भरा बनाने में सराहनीय योगदान देने वाले नागरिकों को भी सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि आज का यह आयोजन सिर्फ एक औपचारिकता नहीं है, बल्कि यह हमारी धरती माँ के प्रति हमारी ज़िम्मेदारी और श्रद्धा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं जो न केवल पर्यावरण बचाने में मदद कर रही हैं, बल्कि आम जनता को भी इस अभियान में भागीदार बना रही हैं। उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ सिर्फ एक स्लोगन नहीं, बल्कि एक भावनात्मक और सामाजिक आंदोलन है।
कार्यक्रम में सीडीएलयू के कुलपति प्रो. विजय कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर को हरित बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। हम विद्यार्थियों को भी प्रकृति के प्रति जागरूक कर रहे हैं, जिससे एक हराभरा और स्वच्छ वातावरण तैयार हो सके।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सिरसा यतिंद्र सिंह एडवोकेट, जिलाध्यक्ष डबवाली रेणू शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता वेद फुलां ने भी पर्यावरण संरक्षण पर संदेश दिया।
कार्यक्रम में वन मंडल अधिकारी सतीश कुमार ने संबोधन में वर्ष 2025-26 के दौरान वन विभाग सिरसा द्वारा चलाये जाने वाले पौधारोपण व अन्य कार्यक्रमों के बारे में बताया गया जिसमें मुख्यतः पौधगिरी, जल शक्ति अभियान, कृषि वाणिकी स्कीम के बारे में जानकारी दी।

ये रहे मौजूद :
इस दौरान उपायुक्त शांतनु शर्मा, नगरपरिषद चेयरमैन वीर शांति स्वरूप, रजिस्ट्रार अशोक शर्मा, हरियाणा वन विकास, निगम महाप्रबंधक रघुबीर सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता अमीर चंद्र मेहता, शीशपाल कंबोज, श्याम बजाज, रत्नलाल बामणिया, भीम शर्मा, हनुमान कुंड्डु, सागर केहरवाला, भूपेंद्र खट्टर, वीरेंद्र तिन्ना, भूराराम डूडी, सुमन शर्मा, बिमला सिंवर, सुमन सैनी, जसबीर सिंह चहल, गणेश चावरिया सहित भारी संख्या में आमजन मौजूद रहे।