गांव दड़बा कलां स्कूल के प्राचार्य रमेश कुमार हुए पदोन्नति, सिरसा बीईओ का संभाला कार्यभार
गांव दड़बा कलां के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य रमेश कुमार को शिक्षा विभाग ने पदोन्नति दी है। प्राचार्य के पद से रमेश कुमार ख्खंड शिक्षा अधिकारी बने हैं। उन्हें सिरसा खंड का खंड शिक्षा अधिकारी नियुक्ति किया है। खंड शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार को गांव दड़बा कलां के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विदाई पार्टी दी गई। इसके बाद उन्होंने सिरसा के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कार्यभार संभाला। खंड शिक्षा अधिकारी बनने पर जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता साई, पूर्व उपनिदेशक आत्मप्रकाश मेहरा, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी आत्मप्रकाश मेहरा समेत अनेक अधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए शुभाकामनाएं दी।
बीईओ का कार्यभार लेने से पहले गांव दड़बा कलां के राजकीय स्कूल में विदाई लेते हुए उन्होंने कहा कि मुझे जो जिम्मेवारी दी गई है। उसे हमेशा ईमानदारी से निभ्भाते हुए शिक्षा के क्षेत्र में लगन से कार्य करते रहेेंगे। उन्होंने कहा कि जिस भी स्कूल में रहा, वहां पर स्टाफ सदस्यों ने हमेशा मिलकर कार्य किया। जिससे स्कूलों का परीक्षा परिणाम हर बार बेहतर रहा।
चमन भारतीय शिक्षाविद ने ने बताया कि इस अवसर पर बूटाराम पूर्व मौलिक शिक्षा अधिकारी सिरसा राम अवतार खंड शिक्षा अधिकारी ओढ़ां, सतवीर ढिढारिया खंड शिक्षा अधिकारी चोपटा, मदन मलिक प्रधानाचार्य राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिरसा और विभिन्न विद्यालय से आए प्रधानाचार्य तथा अमित देवगन, अजय गुंबर, नरेंद्र शम्मी और सभी शिक्षकगण ने पुष्प गुच्छ देकर रमेश कुमार का अभिवादन किया और नई जिम्मेवारी के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी। सभी ने बीईओ रमेश कुमार को नई जिम्मेवारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।