नाथूसरी कलां के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति रामू नाई ने वाटर कूलर का किया शुभांरभ, समाजसेवी रघुबीर कड़वासरा ने चौपटा में लगवाया वाटर कूलर 

 

mahendra india news, new delhi
नाथूसरी चौपटा के भादरा रोड पर समाजसेवी रघुबीर कड़वासरा ने ने अपने पिता पूर्व सरपंच स्व. जयकरण कड़वासरा के पद चिन्ह पर चलते हुए वाटर कूलर लगवाया है। इस वाटर कूलर का गांव नाथूसरी कलां के सबसे बुजुर्ग सौ वर्षीय रामू जी नाई ने शुभांरभ किया। इस कार्यक्रम में गणमान्य लोगों ने शिरकत की। 

समाजसेवी रघुबीर कड़वासरा ने इस मौके पर कहा कि आज का दिन मुझे बहुत ही अच्छा लगा। वाटर कूलर से आम जनता के लिए गर्मियों में शीतल जल प्रदान करने के उद्देश्य से लगाया गया है। बुजुर्ग कहते हैं भोजन व प्यासे को पानी पिलाना ही सेवा करने का सर्वश्रेष्ठ सेवा होती है, इसी को लेकर मैंने यह वाटर कूलर लगवाया है जिससे आम जन को गर्मियों के ठंड व शुद्ध पीने का पानी मिल सकें। इस शुभ अवसर पर राममुर्ति आर्य, भीम सिंहख्, घोलू पनिहार, रविंद्र कड़वासरा, शीशपाल भाभू, राकेश शर्मा, कालू नाई, सिंकदर खान, इंद्र कड़वासरा, विक्रम इंदौरा, भालू, अनिल भादू, विक्रम शर्मा, धीरू बैनीवाल व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।