हरियाणा प्रदेश में सामान्य अस्पताल के डेड हाउस में महिला के शव को चूहों ने कुतरा, स्वजनों ने किया हंगामा

 

mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में हिसार से हैं। जानकारी के अनुसार सामान्य अस्पताल के डेड हाउस में रखे महिला के शव को चूहों ने कुतर दिया। इस बारे में महिला के स्वजनों ने सेंड सुबह शव को संभालने पहुंचें तो उन्हें पता चल गया। महिला के स्वजनों ने काफी हंगामा कर दिया। इस घटना के बारे में सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। 

हांसी की निवासी रूबी ने बताया कि उसकी देवरानी कोमल गर्भवती थी। डिलीवरी के लिए उसे 5 जून को हांसी के सामान्य अस्पताल में लेकर आए थे। उसमें खून की कमी थी तो चिकित्सकों ने उसे खून चढ़ाया। लेबर पेन ना होने पर शनिवार रात्रि नौ बजे कोमल की सिजेरियन डिलीवरी कर दी गई। महिला कोमल के लडक़ी पैदा हुई। डिलीवरी के कुछ देर बाद ही उसे ब्लीडिंग शुरू हो गई। इसके बाद महिला की मौत हो गई। 


इस पर उन्होंने कमल का शव यहां पोस्टमार्टम के लिए डेड हाउस में रखवा दिया। रविवार सुबह 6 बजे वे शव को संभालने पहुंचे तो देखा कि उसके माथे और हाथ को चूहों ने कुतरा हुआ था। मौके पर भी चूहे भी घूम रहे थे।