सिटी सेंटर के दिवाली मेले में भीड़ के रिकार्ड टूटे. लाइव सूफी शो के मुरिद हुए सिरसावासी
MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
श्रीमत टेक्सवर्थ की ओर से डबवाली रोड पर विकसित की जा रही बहुमंजिला कमर्शियल-कम-रेजिडेंसियल मार्केट में दीपावली के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे दिवाली मेले में वीरवार को भीड़ के तमाम रिकार्ड टूट गए। मानो पूरा शहर ही शॉपिंग स्ट्रीट पहुंच गया। हर स्टॉल पर लोगों की भारी भीड़ जुटी।
लोगों ने विभिन्न प्रकार की वस्तुओं की खरीददारी की, वहीं विभिन्न व्यंजनों का भी स्वाद लिया। श्रीमत सिटी सेंटर की ओर से लोगों के मनोरंजन के लिए आयोजित किए जा रहे म्यूजिकल शो में वीरवार को ध्वनि बैंड की ओर से एमपी अटवाल की अगुवाई में स्टेज पर धूम मचा दी। सूफियाना गीतों से महफिल लूट ली।
लोगों ने लाइव शो को जमकर सराहा। दिवाली मेला कल 7 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। मेले के दौरान मिक्की माऊस और गुरिल्ला ने बच्चों व बड़ों का जमकर मनोरंजन किया। साथ ही लोगों ने फ्री कूपन पर ड्रा में माइक्रोओवन-कम-एयर प्यूरिफायर, गारमेंट स्टिमर व जूसर-मिक्सर ग्राइंडर ईनाम जीते। इस दौरान जिन युवकों के जन्मदिन थे, उन्हें सिटी सेंटर की ओर से गिफ्ट देकर पुरस्कृत किया गया। श्रीमत टेक्सवर्थ के डायरेक्टर संजीव जैन एडवोकेट, माधव जैन ने शानदार रिस्पांस देने वाले शहरवासियों का आभार जताया।