लर्निंग लाइसेंस के लिए रेडक्रॉस का फर्स्ट एड प्रशिक्षण अनिवार्य, ऑनलाइन-ऑफलाइन सुविधा के साथ मात्र लगेगा 300 रुपये शुल्क

 
Red Cross first aid training is mandatory for learning licences, with online and offline facilities and a fee of just Rs 300
 
 mahendra india news, new delhi

लर्निंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया को अधिक सरल और जागरूक बनाने के उद्देश्य से जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा एक दिवसीय बेसिक फर्स्ट एड प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। यह प्रशिक्षण सड़क सुरक्षा के साथ-साथ आपातकालीन परिस्थितियों में प्राथमिक उपचार की जानकारी देने के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रहा है। यह प्रमाण पत्र केवल वाहन चालक लाइसेंस के लिए ही वैघ होगा।

इस प्रशिक्षण को इच्छुक आवेदक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को हरियाणारेडक्रॉसडॉटइन वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करना अनिवार्य है। प्रशिक्षण का शुल्क 300 रुपये (जीएसटी सहित) निर्धारित किया गया है। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद प्रतिभागियों को बेसिक फर्स्ट एड का प्रमाण पत्र जारी किया जाता है, जो लर्निंग लाइसेंस बनवाने में सहायक होता है।

ऑनलाइन आवेदन के लिए जरूरी दिशा-निर्देश
आवेदक “ऑनलाइन प्रशिक्षण पोर्टल” के होम पेज तक पहुंचने के लिए हरियाणारेडक्रॉसडॉटइन पर लॉग ऑन कर सकते हैं। पंजीकरण फॉर्म में दी गई जानकारी की जिम्मेदारी स्वयं आवेदक की होगी। आवेदन के दौरान पासपोर्ट साइज रंगीन स्कैन फोटो (जेपीईजी फॉर्मेट, 10 केबी से 50केबी साइज) अपलोड करनी होगी। साथ ही एक वैध मोबाइल नंबर देना जरूरी है, जिस पर सभी जरूरी सूचनाएं, अलर्ट और अपडेट भेजे जाएंगे।


सफल पंजीकरण के बाद आवेदक को एक पंजीकरण संख्या और पासवर्ड प्रदान किया जाएगा, जो मोबाइल नंबर पर भी भेजा जाएगा। इसका उपयोग भविष्य में लॉगिन और अन्य प्रक्रियाओं के लिए किया जा सकेगा।
आवेदक अपना नाम सही दर्ज करें, क्योंकि एक बार दर्ज होने के बाद इसमें कोई बदलाव स्वीकार नहीं होगा l
प्रशिक्षण के लिए शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है, जिसमें डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग का उपयोग किया जा सकता है। भुगतान से पहले आवेदक को अपनी सभी जानकारी सही ढंग से जांचने की सलाह दी गई है।


सफल भुगतान के बाद रसीद का प्रिंट लेना जरूरी है। यदि भुगतान असफल होता है, तो पुनः प्रयास करना होगा। वहीं, यदि खाते से राशि कट जाती है लेकिन रसीद नहीं मिलती, तो 48 घंटे तक प्रतीक्षा करने और पोर्टल पर स्टेटस जांच सकते हैं।
प्रशिक्षण के लिए सीमित सीटें होने के कारण उम्मीदवारों को प्रशिक्षण तिथि से कम से कम दो दिन पहले पंजीकरण और शुल्क जमा कर सीट सुनिश्चित करने की सलाह दी गई है।

SIRSA जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव लाल बहादुर बेनीवाल ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से आमजन में आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की क्षमता विकसित होगी और सड़क दुर्घटनाओं के दौरान समय पर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा।