Red Lipstick Banned: इस देश में Red Lipstick लगाना है महिलाओं के लिए बैन, बाल बनाने के लिए भी बनाएं गए है सख्त नियम
mahendra india news, new delhi
Red Lipstick Banned: महिलाओं की खूबसूरती में लाल रंग का एक अहम योगदान होता है। साड़ी हो या फिर लिपस्टिक अक्सर ज्यादातर महिलाएं लाल रंग को ही चुनती है। अपनी खूबसूरती को निखारने और कॉन्फिडेंस के लिए ज्यादातर महिलाएं लाल लिपस्टिक लगाती हैं।
लेकिन एक देश ऐसा भी है जहां पर में महिलाएं इस लाल लिपस्टिक को नहीं लगा सकती है। यहां पर लाल रंग की लिपस्टिक को पूरी तरह से बैन कर दिया है। अगर महिलाएं इसे लगाती है तो उन्हें सख्त सजा दी जाती है। इतना हीं नहीं बल्कि हेयर कट के लिए भी यहां पर सख्त नियम बनाएं गए है।
इस देश का नाम है नॉर्थ कोरिया। यहां मेकअप करने पर ही नहीं बल्कि रहने-खाने, सोने-बैठने के अलावा, कपड़े पहनने, और रोजमर्रा की कई एक्टिविटी को बैन किया हुआ है। नॉर्थ कोरिया का तानाशाह किम जोंग उन लाल रंग को पूंजीवाद और व्यक्तित्व वाद से जोड़कर देखता है, इसलिए रेड लिपस्टिक पूरी तरह से प्रतिबंधित है।
यहां महिलाएं सिर्फ हल्के रंग का लिप कलर लगा सकती हैं। अगर नियम का ठीक से पालन हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए पूरे देश में एक पेट्रोलिंग टीम तैनात की हुई है। इसके साथ ही यहां पर महिलाओं के हेयर कट के लिए भी सख्त नियम बनाए गए है। यहां महिलाएं अपने बाल डाई नहीं कर सकतीं। बालों को कलर करना नॉर्थ कोरिया में प्रतिबंधित है।
इसके अलावा यहां महिलाएं बालों को खुला करके नहीं घूम सकतीं। बाहर जाने से पहले बालों को प्रॉपर टाईअप करना जरूरी है। इस देश ने महिलाओं के लिए 18 तरह के हेयर कट की लिस्ट जारी की है। इसके बाहर कोई हेयर स्टाइल करना भी अपराध है। इस नियम को भी सख्ती के साथ लागू करवाया जाता है।