भारी बरसात व जलभराव से नुकसान का विवरण ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर 15 सितंबर तक कराएं दर्ज

 
mahendra india news, new delhi

भारी बरसात तथा जलभराव के प्रभाव और प्राप्त अनुसंशा के आधार पर सरकार द्वारा जिले में खरीफ फसलों को हुए नुकसान का विवरण दर्ज कराने के लिए 15 सितंबर तक  E-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला गया है। जिला के सभी गांवों के किसान अब 15 सितंबर तक फसलों को हुए नुकसान का ब्यौरा दर्ज करवा सकते हैं।


उपायुक्त शान्तनु शर्मा ने बताया कि जिला के सभी गांवों के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल 15 सितंबर तक खुला रहेगा, ताकि किसान फसल नुकसान का दावा समय पर अपलोड कर सकें। उन्होंने बताया कि भारी बरसात और जलभराव के कारण जिला के किसानों को खरीफ फसलों को हुए नुकसान का विवरण ऑनलाइन अपलोड करना होगा। किसानों से अपील है कि वे विवरण सही तरह से दर्ज करें।